Domain Reselling से पैसे कैसे कमाए?

क्या आपको पता है की हम Domain Sale करके पैसे कमा सकते है अगर नहीं तो ये ब्लॉग जरूर अंततक पढियेगा उसके बाद आपभी चाहे तो इससे पैसे कमा सकते है।

Domain होता क्या है?

Domain होता है आपके Website का Address जैसे हमारे इस Website का है pradeepworld.com जो की हमने Hostinger से ख़रीदा है, पर क्या सिर्फ Hostinger ही है जो Domain बेचता है, तो इसका जवाब है नहीं ऐसे बोहत सारे Domain Provider है जो Domain Provide करवाते है, जैसे की:

  • Hostinger
  • NameCheap
  • Domain.com
  • Google Domains
  • GoDaddy
  • Bluehost

और भी बोहतसि कंपनी है जो जहासे आप Domain खरीद सकते है।

Domain कैसे खरीदे?

Domain खरीदने के लिए आपको कोईभी एक Domain Name Provider कंपनी को चुनना होगा इसके बाद आपको Account बनाना पडता है उसके बाद आप जो चाहे वो Domain Choose कर सकते है और Payment करके खरीद सकते है।
Note : अगर आपके पास GST Number हो तो इसे जरूर Add करे जिससे GST के पैसे कम हो जाएंगे।

अब बात करते है की आपको कोनसा Domain लेना चाहिए जिससे आपको Reselling में फायदा हो।

Domain आपको ऐसा खरीदना है जो किसीके काम का हो वरना उसे कोई क्यों खरीदेगा, इसके लिए मैं आपको कुछ Top Level Domain Suggest करूगा जैसे :

  • .com
  • .net
  • .co.in
  • .in
  • .org

ऐसे जो Top Level Domain है आप इनपे ज्यादा Focus कीजिए जो आपको बादमे बोहत ज्यादा पैसे देंगे। इस बात के साथमें हमें ख्याल रखना है की जो Domain आप ले रहे हो वो किसीका ना हो वरना वो वापस भी ले सकता है।

Lean Domain Search

ये एक ऐसी Site है जहापे आप आपके Business के Related Domain Search कर सकते हो, मानलीजिए आपका नाम है सूरज कुमार अब सूरज कुमार एक बोहत Common नाम है जो की Already किसीने लिया होगा पर जब हम उसे Lean Domain पे सर्च करते है तो सूरज कुमार नाम के जितने भी Available है वो सारे Options आपको वहपे मिलेंगे।

Domain को कैसे बेचे?

जब आप Domain खरीद लेते हो तो आपको अब बस ये देखना है की उसकी जरुरत किसे है अगर आपको पता है की कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे जरुरत है तो आप उसे सीधे संपर्क कर सकते है, पर अगर ऐसा कोई आपके पहचान में नहीं है तो आप निचे दिए गए Website पे जाके वहापे आपका Domain Register करेंगे जो Reselling के लिए होगा अब जिसको वो खरीदना है वो आपसे संपर्क कर सकते है।

  • Domain.com
  • Flippa
  • Sedo
  • Namepros
  • Namecheap

आप इनमेसे किसीभी Marketplace Site पे Domain Register कर सकते है. पर आपको ये सवाल आया होगा की हम कैसे जान पाएंगे की हमारे Domain की Price क्या है? तो अब हम जानते है की अलग अलग साइट्स पे हम हमारे डोमेन की कीमत कैसे चेक करे।

GoDaddy पे Domain की कीमत कैसे चेक करे?

सबसे पहले आपको Godaddy Name Value & Appriasal ऐसा किसीभी Browser पे टाइप करना है जैसे आप कुछभी सर्च करते हो उसके बाद जो Window खुलेगी उसमे आपको सर्च की जगह आपका डोमेन का नाम डालना है और Govalue के ऊपर क्लिक करना है।

जैसे ही आप Govalue पे क्लिक करोगे तो आपके सामने एक नई Window खुलेगी जहापे आपको आपके Domain की Selling Price Dollar($) में मिलेगी।

तो इससे आपको अंदाजा आ जायेगा की आपका Domain कितने Price तक बिक सकता है, पर ऐसा भी नहीं की उसी Price में बिकेगा उसमे कम ज्यादा हो सकता है।

और इसका अलावा आप निचे दिए गए Sites पे भी डोमेनकी कीमत जान सकते है :

  • Freevaluator
  • Estibot

Read More : CTA, CTR, CPC, CPA, CR, CPM क्या होता है? और कैसे improve करे?

Conclusion :

तो इस ब्लॉग में हमने जाना की Domain क्या है? Domain कैसे ख़रीदे? Domain कैसे बेचे और कहापे बेचे? अगर इसके अलावा आपको डोमेन के बारे और कोई जानकारी चाहिए तो जरूर संपर्क करे या कमेंट करे।

Leave a Comment